
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत हरदौल मंदिर के पास शिवपुरी में रहने वाली एक महिला ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
धैरूनिशा पत्नी शाविर अली निवासी कस्बा थाना राजस्थान हाल निवासी हरदौल मंदिर के पास पुरानी शिवपुरी ने बताया कि उसकी शादी शाविर अली पुत्र रसीद शाह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब महिला ने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसकी मारपीट कर घर से निका दिया। घर से निकाले जाने के बाद धैरूनिशा अपने पिता के यहां आई और सारा किस्सा सुनाया। जिसके बाद पिता ने भी लड़की के ससुरालवालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद धौरूनिशा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर शाविर अली, जुवैदा बेगम, रसीद शाह निवासी कस्बा थाना राजस्थान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment