Press "Enter" to skip to content

दहेज के लिए बहू की मारपीट, थाने में दर्ज करवाई 498ए | Pohari News

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भटनावर में रहने वाली महिला बैजा कुशवाह ने अपने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। महिला बैजा ने बताया कि उसकी शादी भटनावर में रहने वाले देवेंद्र कुशवाह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसका पति व ससुरालीजन उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। जब महिला ने दहेज लाने से इंकार किया तो उसकी आए दिन मारपीट की जाने लगी बाद में ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने पिता के यहां आई यहां सारे घटनाक्रम के बारेे में बताया। इसके बाद पिता ने भी लड़की के पति व ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने तब जाकर बैजा थाने पहुंची और मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति देवेंद्र कुशवाह, सास सुखिया कुशवाह, जेठ कमलेश कुशवाह, जेठानी बसंती कुशवाह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!