Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाहीः थाना सीहोर द्वारा ट्रैक्टर चोरी की सूचना के मात्र 48 घण्टे के अन्दर चोर को दबोचकर ट्रैक्टर किया बरामद | Shivpuri News

शिवपुरी। दिनांक 18.05.19 की फरियादी महिपा पुत्र जगन्नाथ रावत उम्र 35 साल निवासी ग्राम कालीपहाड़ी थाना सीहोर द्वारा महिंद्रा ट्रैक्टर 265 डीआई को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने संबंधी सूचना थाना सीहोर पर प्राप्त हुई सूचना पर थाना सीहोर में अपराध क्रमांक 57/19 धारा 379 भादवि के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम कर अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गये टेक्टर की तलाश शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अति पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर को तत्काल कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया, अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी करैरा श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई और टीम को उक्त चोरी का पर्दाफाश करने के लिए निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी सीहोर उनि रूपेश शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाला एक व्यक्ति इस वक्त ग्राम गड़ौली चैकी मगरोनी में रह रहा है मुखबीर सूचना पर से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीहोर स्वयं पुलिस टीम के साथ ग्राम गड़ौली चैकी मगरोनी में रवाना हुए, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान से उक्त व्यक्ति को दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बेताल पुत्र नवल सिंह गुर्जर निवासी ग्राम गड़ौली चैकी मगरोनी का होना बताया जिससे उक्त घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया बाद पुलिस टीम द्वारा चोरी गये महिंद्रा ट्रैक्टर 265 डीआई कीमत 350000 रू को बरामद किया गया तथा आरोपी से अन्य चोरी के प्रकरणों में पूछताछ जारी है, पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी गये ट्रेक्टर को सूचना के मात्र 48 घण्टे के अंदर ट्रेस कर बरामद कर लिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सीहोर उनि. रूपेश शर्मा, सउनि रघुराज सिंह गौर, आर. भगवान सिंह, आर. जसवंत एवं थाना नरवर के आर. सुनील रावत एवं आर. संतोष सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!