Press "Enter" to skip to content

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर दूसरे फिर भड़का सिक्ख समाज का आक्रोश पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर डाला डेरा, 48 घंटे का पुलिस ने दिया आश्वासन पुलिस ने घर को किया सील मामला ठेकेदार द्वारा फेसबुक पर की गई टिप्पणी का

शिवपुरी। फेसबुक पर आरोपी अर्पित शर्मा की कथित अभद्र टिप्पणी से सिक्ख समाज का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है, हालांकि फेसबुक पर आरोपी द्वारा पोस्ट डालने के बाद पुलिस ने उसके विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा दिए गए आश्वासन आज 11 बजे तक गिरफ्तारी करने का था, लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। जिसके बाद सिक्ख समुदाय आज फिर से एकत्रित होकर जिलाधीश कार्यालय पहुंचा। जहां उन्होंने जिलाधीश तरूण राठी को एक ज्ञापन के माध्यम से आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन देने के बाद सभी सिक्ख समुदाय के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर फिर से धरने पर बैठ गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने की स्थिति में शुक्रवार को बाजार बंद कराने की प्रशासन को चेतावनी दी हैं। सिक्ख समाज के लोग देर शाम तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर डटे रहे और वहीं पर सिक्ख समाज के लोगों ने लंगर किया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो दिन का समय मांगा जा रहा था। एसडीओपी जीडी शर्मा द्वारा 48 घंटे के आश्वासन मिलने के बाद सिक्ख समाज के लोगों ने अपना प्रदर्शन बंद किया। पुलिस ने आरोपी के घर को सील कर दिया गया है। 
उल्लेखनीय है कि कल सिक्ख समाज ने पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इस अल्टीमेटम की अवधि गुजर जाने के बाद आज शिवपुरी सहित ग्वालियर, कोलारस, पड़ोरा, कोटा भगोरा आदि से सिक्ख समाज के लोग शिवपुरी पहुंचे और जहां गुरूद्वारे में दो घंटे से अधिक समय तक समाजबंधुओं की बैठक चली। इस बैठक में पुलिस ने सिक्ख समाज के लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया तथा कहा कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन आरोपी के गायब होने से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है, परंतु सिक्ख समाज के लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए और दोपहर दो बजे उन्होंने एसपी कार्यालय की ओर कूच कर दिया। 
बॉक्स
यह है पूरा मामला
ठेकेदार अर्पित शर्मा ने फेसबुक पर गुरूवाणी के पद में गुरू गोविन्द सिंह के नाम की जगह अपना नाम लिखकर पोस्ट कर दी थी। पोस्ट में उसने लिखा था कि सवा लाख पर अकेला अर्पित शर्मा ही काफी है। इस पोस्ट को सिक्ख समाज के लोगों ने उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाला निरूपित किया। हालांकि विवाद बढऩे के बाद अर्पित शर्मा ने वह विवादित पोस्ट तो हटा दी, लेकिन सिक्ख समाज इससे संतुष्ट नहीं हुआ। कल सिक्ख समाज के लोगों ने रैली निकालकर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय को ज्ञापन दिया तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शाम तक धरना दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन में न केवल अर्पित शर्मा के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की, बल्कि उसे पकडऩे के लिए पुलिस ने उसके घर पर दबिश भी दी, लेकिन आरोपी घर से गायब मिला। सिख समाज के लोगों ने पुलिस को गुरूवार सुबह 11 बजे तक आरोपी को गिरफ्तार करने का समय दिया गया था। 
बॉक्स
इनका कहना है
विवादित टिप्पणी के मामले में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस लगातार प्रयास कर रही है तीन बार पुलिस घर पर भी दबिश दे चुकी है। मैं गिरफ्तारी की समय सीमा की बात नहीं कर सकता क्योंकि यह बहुत कठिन है, लेकिन हम आशा करते हैं कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
तरुण राठी, कलेक्टर शिवपुरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!