Press "Enter" to skip to content

मिलावटी घी बनाने वाले कारोबारी पर 4.50 लाख रुपए का जुर्माना ! Gwalior News

Fines of Rs. 4.50 lakhs on businessman making adulterated ghee

  • तीन साल पुराने मामले में एडीएम कोर्ट ने की कार्रवाई, 100 टिन जब्त हुए थे

मुरैना . एडीएम एसके मिश्रा की कोर्ट ने सोमवार को मिलावटी घी कारोबारी के विरुद्ध 4.50 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। दत्तपुरा इलाके में रहने वाले घी कारोबारी मनीष बंसल की फैक्टरी पर जुलाई 2016 में छापामार कार्रवाई कर जिला प्रशासन की टीम ने मिलावटी घी के 100 से ज्यादा टिन जब्त किए थे। जो एसेंस से बनाया गया था। सैंपल फेल होने के बाद यह मामला अपर जिला मजिस्ट्रेट एसके मिश्रा की कोर्ट में विचाराधीन था। सोमवार को इस मामले में कोर्ट ने जुर्माना लगाया।
जौरा, कैलारस और बानमोर में छापे, बंद मिलीं डेयरियां : फूड सेफ्टी विभाग की तीन टीमों ने सोमवार को जौरा, कैलारस व बानमोर में फिर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान अधिकांश चिलर सेंटर व डेयरियां बंद मिलीं। 3 दूध डेयरियों व एक आइसक्रीम फैक्टरी से दूध, मावा, क्रीम, पनीर और आइसक्रीम के 12 सैंपल लिए। 
पुलिस ने पकड़े दूध का वाहन, 2 सैंपल भरे : कैलारस | पुलिस ने सोमवार को दूध लेकर जा रहे एक पिकअप वाहन को चैकिंग के दौरान पकड़ लिया। इसमें दो टंकियों में दूध भरा हुआ था। सिंथेटिक दूध की आशंका पर इस दूध के 2 सैंपल जांच टीम ने भरे। इसी प्रकार बानमोर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने जॉपिक्स फूड के नाम से संचालित आइसक्रीम फैक्टरी से 4 सैंपल लिए।
नरसिंहगढ़ में श्रीधी दूध कंपनी के मालिक पर धोखाधड़ी का केस : राजगढ़/नरसिंहगढ़ | छापामार कार्रवाई के दौरान नरसिंहगढ़ में एक दूध डेयरी पर रविवार को दूध में माल्टोस की मात्रा ज्यादा पाई गई। इस मामले में रविवार देर रात पुलिस ने श्रीधी दूध कंपनी के मालिक अौर स्थानीय विक्रेता बृजमोहन माहेश्वरी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। सोमवार को दल ने डेयरियों पर छापामार कर सैंपल लिए। भोपाल के जांच दल को नरसिंहगढ़ में सांची दुग्ध संघ का एक टैंकर भी बिना सील लगा मिला।
दूध : 65 में से 56 सैंपल में मिला ज्यादा पानी : ग्वालियर| ग्वालियर दुग्ध संघ ने सोमवार को थाटीपुर चौराहे पर दूध का दूध और पानी का पानी शिविर लगाया। शिविर में कुल 65 लोगों ने अपने दूध के सैंपल की जांच कराई। इसमें 56 सैंपलों में दूध में पानी की मात्रा अधिक पाई गई। एक सैंपल में कास्टिक सोडा मिलाया जाना पाया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!