Press "Enter" to skip to content

दबंगई: नपा की नौहरीकलां में 45 बीघा जमीन पर कब्जा, दबंग कर रहे खेती, खोद रहे मुरम / Shivpuri News

 

शिवपुरी  / शहर में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 25 साल पहले नगर पालिका ने नौहरीकलां में 45 बीघा जमीन खरीदी थी। वर्तमान में इस जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर खेती की जा रही है। इसके साथ ही दबंग मुरम भी खोदकर बेच रहे हैं। इस जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए मंत्री और कलेक्टर से लिखित शिकायत हो चुकी है। इसके बाद भी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया है।

तत्कालीन कलेक्टर अजयपाल सिंह के समय साल 1995 में नौहरीकलां में सर्वे नंबर 766, 767, 792, 769, 795, 793 व 796 कुल बायपास 9.41 हेक्टेयर जमीन ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 14.34 लाख रुपए खरीदी थी, लेकिन कलेक्टर का तबादला हो गया और दूसरे कलेक्टर प्रभांशु कमल आए और उन्होंने उक्त जगह पर ट्रांसपोर्ट नगर बनाने इनकार कर दिया और दूसरी जगह ट्रांसपोर्ट नगर खोल दिया। खरीदी गई जमीन पर दूसरे लोगों ने कब्जा कर लिया और तभी से खेतीबाड़ी करते आ रहे हैं, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अध्यक्ष और सीएमओ ने नपा जमीन के लिए कभी कोई प्रयास नहीं किया।

बगल से फोरलेन बायपास बनने से जमीन के दाम बढ़े

नपा की उक्त जमीन के बगल से फोरलेन बायपास बनने के बाद चालू भी हो चुका है। जिससे जमीन की कीमत और भी ज्यादा बढ़ गई है। मौजूदा समय में जमीन की कीमत 20 से 25 करोड रुपए आंकी जा रही है।

दिलशाद पुत्र हबीब खान की सर्वे नंबर 766 बायपास 2 हेक्टेयर जमीन 3.12 लाख रुपए में खरीदी। इसी तरह नुजहत पत्नी हामिद खान की सर्वे नंबर 767 व 792 बायपास 2.41 हेक्टेयर जमीन 3.75 लाख रुपए, हल्लू, हरिया की सर्वे नंबर 769 बायपास 2.29 हेक्टेयर जमीन 3.57 लाख रुपए, हामिद पुत्र हबीब खान की सर्वे नंबर 795 बायपास 1.25 हेक्टेयर जमीन 1.95 लाख और खालिद खान की सर्वे नंबर 793, 796 बायपास 1.40 हेक्टेयर जमीन 1.95 लाख में खरीदी थी। इस तरह साल 1995 में 9.41 हेक्टेयर जमीन 14.34 लाख रुपए में खरीदी गई थी।

नपा की कुछ जमीन माफिया ने मुरम खोदकर गहरी खाई पाट दी

नगर पालिका की उक्त जमीन में से फोरलेन बायपास किनारे मौजूद जमीन में बेतहाशा अवैध उत्खनन कर मुरम निकाली है। मौके पर गहरी खाई पाटकर रख दी है। वहीं उक्त जमीन राजस्व रिकार्ड में उक्त सर्वे नंबरों में काबिज विकास प्राधिकरण शिवपुरी ही है। जबकि बहुत पहले ही विकास प्राधिकरण नगर पालिका में मर्ज हो चुका है।

पीपीपी मोड़ पर विकसित हो सकती है कॉलोनी

नगर पालिका शहर में अवैध कॉलोनियों विकसित होने से नहीं हो पा रही है। ऐसे में नगर पालिका चाहे तो उक्त जमीन पर अपनी व्यवस्थित आवासीय कॉलोनी भी बसा सकती है। पीपीपी मोड पर प्राइवेट फर्म को जमीन उपलब्ध कराकर कॉलोनी बनने से लोगों को भी सुविधा होगी। फोरलेन बायपास गुजरने से लोगों को आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!