Press "Enter" to skip to content

सिरिंज ने 45 नशेडिय़ों को बनाया HIV पॉजीटिव, दो वर्ष में 143 लोग आए चपेट में

शिवपुरी। जिले में साल 2003 से एचआईवी संक्रमित और एड्स पीडि़तों की निगरानी की जा रही है। तब 1 मरीज सामने आया था। इसके बाद इनकी संख्या बढ़ती ही गई। साल 2016 में सबसे ज्यादा 102 एचआईवी संक्रमित व्यक्ति सामने आए थे। साल 2017 और 2018 में 143 एचआईवी संक्रमित व्यक्ति सामने आए हैं जिनमें खासबात यह है कि इनमें से 45 मरीज ऐसे हैं जो एक ही सिरिंज से नशा करते थे। इसके पहले तक असुरक्षित यौन संबंध और एचआईवी पॉजीटिव गर्भवती से शिशुओं को एचआईवी संक्रमण होने के मामलों की संख्या जिले में ज्यादा हुआ करती थी लेकिन अब देखने में आ रहा है कि नशा करने वाले व्यक्ति एचआईवी से अधिक संख्या में पीडि़त हो रहे हैं। यह बात एचआईवी पीडि़तों की जिला अस्पताल के आईसीटीसी इंट्रीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर में होने वाली काउंसलिंग में सामने आई है। डॉक्टर्स का कहना है कि नशा करने वाली युवा पीढ़ी तेजी से एचआईवी से संक्रमित हो रही है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!