Press "Enter" to skip to content

45 दिन में 5 रुपए महंगा हो गया पेट्रोल

पेट्रोल के लिए चित्र परिणाम
भोपाल.पेट्रोल-डीजल
की डाइनैमिक प्राइजिंग के बाद उपभोक्ताओं को महंगा पेट्रोल खरीदना पड़ रहा
है। राजधानी भोपाल में पिछले 45 दिन में एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरा जब
पेट्रोल के दाम कम हुए हैं। इन 45 दिनों में दाम 5 रुपए बढ़ गए।
2 जुलाई को भोपाल में पेट्रोल की कीमत
69.59 रुपए थी, जबकि 14 अगस्त को दाम 74.62 रुपए हैं। इस तरह पेट्रोल 5
रुपए महंगा हो गया है। यानी भोपाल में 6 लाख लीटर (शहर में रोज की औसत खपत)
के लिए 2 जुलाई को 4 करोड़ 17 लाख 54 हजार रुपए अदा किए गए थे, सोमवार को
उससे 30 लाख 18 हजार रुपए ज्यादा का भार रहा।
क्रूड ऑयल की कीमतें 12% से ज्यादा बढ़ीं
क्रूड ऑयल के दाम पिछले एक महीने में 12% से ज्यादा बढ़े हैं। 9 अगस्त को
भारतीय बास्केट में अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमत 51.60 डाॅलर प्रति
बैरल थी, जो एक महीने पहले 46.12 डॉलर थी। यूरोपियन और अमेरिकी बाजार में
मांग बढ़ने की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ी हुई हैं।
डीलरों ने किया था विरोध
16
जून से डाइनैमिक प्राइजिंग शुरू होने के बाद दाम घटे तो डीलरों को नुकसान
हुआ। 31 जुलाई के बाद से कमीशन बढ़ा दिया तो मामला शांत हुआ। मप्र पेट्रोल
पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह कहते हैं कि प्राइजिंग का फार्मूला न उपभोक्ता समझ पा रहे हैं और न ही डीलर्स।
डीलर्स को कंपनियों ने धोखे में रखा
कमीशन
बढ़ाने के नाम पर ऑयल कंपनियों ने हमें धोखे में रखा। शर्तों का डीलर्स को
कोई फायदा नहीं हो रहा। इसके लिए हम एक बार फिर बैठक करने जा रहे हैं।
अजय बंसल, प्रेसिडेंट ऑल इंडिया पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन
राहत का कोई दूसरा उपाय फिलहाल नहीं
पेट्रोल
प्राइजिंग ग्लोबल मार्केट से जुड़ी है। दाम महीने में घटे-बढ़ें या रोज,
इसमें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। राहत का कोई दूसरा उपाय फिलहाल तो नजर नहीं
आता।
पदम पांडे, डीजीएम रिटेल सेल्स, आईओसी
डीजल… 4 रुपए प्रति लीटर महंगा
डीजल करीब 4 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। जून में जब डाइनैमिक
प्राइजिंग शुरू की गई थी तब कहा गया था कि उपभोक्ताओं को नुकसान नहीं उठाना
पड़ेगा, लेकिन वित्तीय वर्ष की शुरुआत से अब तक के दाम देखें तो अप्रैल के
पूरे महीने दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। एक मई को दाम में एक रुपए 87
पैसे की वृद्धि हो गई थी। 16 मई को दाम फिर घटे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!