Press "Enter" to skip to content

448 ग्राम गांजा 4800 रुपये कीमती सहित दो आरोपी गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा नशीले मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही 


448 ग्राम गांजा कीमती 4800 रु. के साथ 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल ने समस्त थाना प्रभारियो को नशीले मादक पदार्थ रखने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ शक्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है जिसके परिणामस्वरूप   थाना कोतवाली एवं थाना देहात ने बड़ी कार्यवाही करते हुए  थाना कोतवाली, थाना देहात ने  4800 रु. गांजा के साथ दो आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

दिनांक 15.06.19 को थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई की पोहरी बस स्टेण्ड  के पास   एक संदिग्ध व्यक्ति अबैध गांजा  लिए खड़ा है है और बेचने के फिराक में हैं । सूचना पर से थाना प्रभारी कोतवाली वादाम सिंह यादव  व्दारा मुकबिर की सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराकर विरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन मे थाना प्रभारी कोतबाली व्दारा पोहरी बस स्टेण्ड पर पहुंच कर देखा तो मुखबिर व्दारा बताये हुलिये का एक व्यक्ति दिखा जिससे पूछ ताछ की तो अपना नाम दीपक पुत्र देवेन्द्र गुप्ता उम्र 28 साल निवासी किला रोड पोहरी जिला शिवपुरी का होना बताया जिसकी विधिवत तलाशी लेने  पर  उसके कब्जे से 230 ग्राम अबैध गांजा कीमती 2300 रु. का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ एन डी पी एस की कार्यवाही की गई

इसी क्रम में थाना देहात  पर   मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई की गौशाला पुलिया  के पास   एक संदिग्ध व्यक्ति अबैध गांजा  लिए खड़ा है है और बेचने के फिराक में हैं । सूचना पर से थाना प्रभारी देहात व्दारा मुकबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे थाना प्रभारी देहात द्वारा उपनिरीक्षक अंजली सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर रवाना की मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर जाकर देखा तो वहां एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा संदेह होने पर  पूछ ताछ की   आरोपी ने अपना नाम विष्णु उर्फ सोनू नामदेव पुत्र काली चरण नामदेव नि. गणेश गली नीलघर चौराहे का होना बताया आरोपी के कब्जे से 218 ग्राम अबैध गांजा कीमती 2500 रु. का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपियो के खिलाफ एन डी पी एस की कार्यवाही की गई ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!