मध्यप्रदेश के 4.47 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 3 फीसदी डीए, आदेश जारी ! Bhopal News

    mp news order to increase dearness allowance of employees
  • जनवरी से अप्रैल तक का बढ़ा हुआ चार महीने का डीए सीधे जीपीएफ खाताें में जमा किया जाएगा

भोपाल। राज्य सरकार ने प्रदेश के 4 लाख 47 हजार कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए दिए जाने के शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं। इसका लाभ एक जनवरी से मिलेगा। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कर्मचारियों का जनवरी से अप्रैल तक का बढ़ा हुआ चार महीने का डीए सीधे जीपीएफ खाताें में जमा किया जाएगा। जबकि जून-जुलाई के महीने में मिलने वाले वेतन में दो महीने के एरियर की राशि नकद दी जाएगी।
मध्यप्रदेश के 4.47 लाख कर्मचारियों को… 
कर्मचारियों का डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता 9 से बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा छठवां वेतनमान पा रहे कर्मचारियों का डीए 6 फीसदी बढ़ेगा, जो 148 से बढ़कर 154 फीसदी हो जाएगा। पंचायती राज संस्थाओंं में कार्यरत पंचायत सचिवों को भी बढ़े हुए डीए के भुगतान किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।