Press "Enter" to skip to content

धान बेचकर लौट रहे किसान से 43 हजार रुपए लूट ले गए बदमाश / Shivpuri News

शिवपुरी / डबरा से धान बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लौट रहे किसान से चार बदमाश 43 हजार रुपए की लूटकर ले गए। यह वारदात करैरा क्षेत्र में नेकोरा गांव के पुल पार करते हुए वन विभाग के प्लांटेशन के सामने हुई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक किसान गजेंद्र चतुर्वेदी (36) पुत्र शिवशंकर चतुर्वेदी निवासी ग्राम सिलरा ने करैरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गजेंद्र का कहना है कि 24 नवंबर को अपने ड्राइवर बाबूलाल जाटव और चाचा गोविंद चतुर्वेदी के साथ धान बेचने डबरा गया था। 25 नवंबर की दोपहर 12 बजे मंडी हुई और 2 बजे व्यापारी को 1800 रु. के भाव से 40 क्विंटल धान तुलवा दी। करीब 70 हजार रुपए लेकर शाम 4 बजे डबरा से रवाना होते हुए बडौनी गांव आए। यहां शाम 6 बजे खाद-बीज के 30 हजार रुपए देकर घर के लिए निकले। रात करीब 8 बजे जब नेकोरो के पुल पार करके वन विभाग के प्लांटेशन के पास पहुंचे तो सामने एक युवक दौड़ता हुआ आया औरट्रैक्टर पर चढ़कर उसने चाबी खींच ली। ट्रैक्टर बंद हो जाने के बाद ड्राइवर बाबूलाल जाटव को ट्रैक्टर से उतार दिया, तभी मैंने उसको रोकने की कोशिश की तो तीन अन्य युवक आए औऔर कट्‌टा तानकर मेरी जेब से 40 हजार रुपए निकाल लिए। मेरा ड्राइविंग लाइसेंस भी छीन लिया। शोर सुनकर ट्रॉली में सो रहे चाचा जागे तो बदमाशों ने उनकी जेब से तीन हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद ड्राइवर बाबूलाल से भी बदरवास 1800 रुपए छीन लिए। इसके बाद चारों भाग गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!