Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत 43 कन्याओं का हुआ विवाह | Shivpuri News


शिवपुरी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत आज गांधी पार्क शिवपुरी में सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनपद पंचायत शिवपुरी के 43 जोड़ें दाम्पत्य जीवन में बंधे। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी अतेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी के.के.शर्मा, जनपद पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गगन वाजपेयी, पंचायत इंस्पेक्टर दौलत सिंह, विधायक प्रतिनिधि योगश शर्मा आदि ने जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के माध्यम से विभिन्न समाजों की कन्याओं का विवाह सरकारी खर्चे पर किया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ गांधी पार्क में जब जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से भरी उमस में कन्याएं भावी दांपत्य जीवन का सपना संजोए अपने हमसफर का हाथ थामे विवाह मंडल में फेरे लेती नजर आईं। मंच  से विवाह रीति वैदिक तरीके से संपन्न कराने हेतु पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारणों के बीच जोड़ों ने हवन पर आहुतियां छोड़ीं और उसी हवन कुंड की अग्नि के समक्ष सात फेरे लेते हुए नव वधुओं का हाथ थाम विवाह प्रमाण पत्र लेने मंच पर पहुंचे। विवाह सम्मेलन के उपरांत वर-वधुओं एवं उनके परिजनों के लिए जनपद पंचायत द्वारा भोजन व्यवस्था भी की गई। योजना के तहत दाम्पत्य जीवन में बंधी प्रत्येक कन्या के खाते में 48 हजार रूपए सहायता राशि जमा कराई जाएगी। जबकि 3 हजार रूपए की राशि आयोजन पर व्यय की गई है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!