जबलपुर,
जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल कैरियर सेंटर) जबलपुर द्वारा युवाओं को बेहतर
रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना
के अंतर्गत मेगा जॉब फेयर तथा कैरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन टी.वी.
टॉवर के पास उद्योग भवन के बेसमेंट ग्राउण्ड फ्लोर जबलपुर में प्रात: 10.30
बजे से शाम 4 बजे तक किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री देवव्रत
मिश्रा महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं श्रीमती सरला जैन
संभागीय रोजगार अधिकारी विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा किया गया । कार्यक्रम
के उद्देश्य तथा स्वरूप के विषय में श्री एम.एस. मरकाम उप संचालक रोजगार
जिला रोजगार कार्यालय जबलपुर द्वारा अवगत कराया गया । श्री सतीश कावड़े जिला
रोजगार अधिकारी तथा श्री अजय जोशी उप संचालक वीआरसी द्वारा मार्गदर्शन
प्रदान किया गया एवं एनसीएस पोर्टल की जानकारी कु. ऋतु भटनागर द्वारा
प्रदान की गई । कार्यक्रम का संचालन श्री दीपेश उपाध्याय द्वारा किया गया ।
मेगा जॉब फेयर में 14 निजी क्षेत्र की संस्थाएं उपस्थित थी तथा
कुल 1734 उपस्थित आवेदकों में से 416 आवेदकों का चयन किया गया । कार्यक्रम
में विशेष सहयोग श्री ए.एस. उईके का था । श्री एम.एल. पटेल, श्रीमती
लक्ष्मी यादव, श्रीमती नीलम रानी छोकरा, श्रीमती रामकली मरावी आदि उपस्थित
थे ।





Be First to Comment