Press "Enter" to skip to content

विधायक के पी सिंह के समक्ष शराब न पीने की 40 लोगो ने शपथ

खनियाधाना :– बामौरकलां पिछोर विधायक के पी सिंह कक्काजू के 8 दिवसीय विधानसभा क्षेत्र भृमण के दौरान क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिये कक्काजू ने अपने कार्यकर्ताओं से लोगो को शराब छोड़ने के लिये करने की बात कही।बामौर कलां में रविबार को प्रवास के दौरान राजघाट रेस्टहाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली क्षेत्र को नशा मुक्त करने में सभी योगदान दे ।इस दौरान करीब 40 लोग जो नशे के आदी थे जिन्होंने शपथ पत्र भर कर दिया और विधायकजी के समक्ष कसम ली कभी नशा नही करेंगे।विद्यायकजी ने नशा छोड़ने बालो को नशीहत दी जो पैसा आप नशे में खर्च करते थे उसको अपने बच्चों पर खर्च करो बच्चो को स्कूल जरूर भेजो सरकार की योजनायों फायदा लो घर मे शौचालय जरूर बनबाये।इस मौके पर मो सलीम खान राणाप्रताप सिंह महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कृष्णकांत दुबे विनीत जैन एड संजीव जैन विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र दुबे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!