Press "Enter" to skip to content

छोटी सी राशि में बड़ा पुरूस्कार प्रदान करने में अग्रणीय है निष्का सेल्स: पवन शर्मा निष्का सेल्स की प्रथम वर्षगांठ पर विजयी प्रतिभागी ने जीता 40 इंच का टीव्ही, हुए पुरूस्कृत

शिवपुरी। अपने अल्प समय में बड़ी बुलंदियों और आधुनिक सुविधाओं के साथ इलेक्ट्रॉनिक आयटमों की रेंज में निष्का सेल्स ने बड़ा पुरूस्कार हासिल किया है वह है जनता का विश्वास, जिसके चलते आज छोटी सी राशि स्वरूप में खरीदी गई सामग्री पर बड़ा पुरूस्कार विजयी प्रतिभागी ने जीता और उन्हें 40 इंच का कलर टीव्ही प्रदाय किया जा रहा है ऐसे तमाम उपहार केवल निष्का सेल्स पर ही मिल सकते है यह जनता और कंपनी के विश्वास का प्रतीक स्वरूप नवीन प्रतिष्ठान है। उक्त उद्गार प्रकट किए गीता पब्लिक स्कूल के संचालक पवन शर्मा ने जो निष्का सेल्स के प्रथम वर्षगांठ समारोह अवसर पर ग्राहकों द्वारा की गई खरीदी के बाद बम्पर ड्रा निकालते हुए मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर निष्का सेल्स के संचालक गोपाल अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल व शुभम अग्रवाल ने सर्वप्रथम अतिथिद्वयों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और तत्पश्चात बम्पर ड्रा निकाला। पुरूस्कार स्वरूप यह ईनाम मुख्य अतिथि पवन शर्मा के द्वारा एनाउंस कर खोला गया और विजेता में शिवपुरी निवासी केशव सिंह कूपन क्रमांक 1043 मोबाइल नंबर 9009684579 ने यह पुरूस्कार जीता जिन्हें निष्का सेल्स द्वारा बम्पर ड्रा जीतने पर 40 इंच एलईडी टीवी प्रथम पुरस्कार में मिला। यह पुरूस्कार पाकर विजेता केशव सिंह प्रफुल्लित नजर आएऔर उन्होंने निष्का सेल्स की इस अभिनव पहल को सराहा और पुरूस्कार पाकर अपनी प्रसन्नता के साथ खुशी का अनुभव भी बताया। इस अवसर पर निष्का सेल्स के ग्राहकों में उत्साह का वातावरण देखा गया। इस अवसर पर पत्रकार बन्धु, निष्का सेल्स के प्रतिनिधि व नगरवासी सहित अन्य उपभोक्ता मौजूद थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!