शिवपुरी। शिवपुरी जिले की विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा जुआरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व नकदी जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
कोलारस पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दोपहर के समय राम मंदिर गली पत्ते वाले के मकान के सामने कोलारस से जुआ खेल रहे कल्लू गोपी कुशवाह निवासी कोलारस, मुकेश पुत्र ऊधमसिंह लोधी, मुन्ना पुत्र ओमकारलाल वमाZ, लखन पुत्र रतनसिंह रघुवंश्ी, सुरेश पुत्र लंबी कुशवाह निवासी कोलारस को गिरफ्तार कर 6 हजार 100 रुपए जब्त किए।
रन्नौद थाना पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई करते हुए अशोक हाेटल दिनारा से केशव लोधी पिता श्रीपत लोधी निवासी अशोक होटल दिनारा, रामकुमार यादव पुत्र काशीराम यादव निवासी अशोक होटल थाना दिनारा को गिरफ्तार कर ताश की गड्डी व 580 रुपए जब्त किए गए। नरवर पुलिस ने आमरोड के पास नारायण धोबी का चबूतरा ग्राम कैरूआ से मुरारी पुत्र भगवानलाल खटीक, धर्मेन्द्र रावत पुत्र रामचरण रावत निवासी कैरूआ को 1120 रुपए नकद व ताश की गड्डी जब्त की गई।
अमोला थाना पुलिस ने स्कूल के पास अमोला नं. के पास जुआरी सोनपाल पुत्र हरनाम सोलंकी, वीरेंद्र पुत्र गजेंद्रसिंह चौहान, प्रागीलाल पुत्र भगवानदास कोली को ताश की गड्डी व 490 नकदी सहित गिरफ्तार किया। पोहरी पुलिस ने गुरूवार को दोपहर के समय पवन धाकड़ की दुकान के पीछे ग्राम नयागांव में जुआ खेल रहे मंगल आदिवासी पुत्र कल्लू आदिवासी सियाराम पुत्र इश्वरलाल आदिवासी दयाली पुत्र नक्टू आदिवासी, अनेकसिंह पुत्र कोदई आदिवासी, गोविंदा पुत्र कल्ला आदिवासी, इमरान पुत्र सामिर खान निवासी गाम नयागांव को गिरफ्तार कर 410 रुपए नकद व ताश की गड्डी जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई में पोहरी पुलिस ने गल्ला मंडी के पास पोहरी में जुआ खेल रहे वीरू पुत्र बचनू कोरी निवासी गा्रम खोड़, जगदीश सेन पुत्र मांगीलाल सेन निवासी भगवती कॉलोनी पोहरी, पप्पू पुत्र रामचरन शाक्य निवासी खोड़, मोहन बाथम पुत्र रामदयाल बाथ्ज्ञम निवासी कटरा मोहल्ला पोहरी, कन्हैया पुत्र नक्टूराम धाकड़ निवासी कमलाखेडी हाल पोहरी, विष्णु कुमार पुत्र खच्चू राम गुप्ता निवासी मंडी रोड पोहरी को गिरफ्तार कर 830 रुपए नकद व ताश की गड्डी जब्त की गई।
बैराड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुराने हायर सेकंडरी स्कूल के बैराड़ से पीरअली पुत्र सत्तारशाह निवासी कालामढ1, रमेश पुत्र कंचनजाटव निवासी भदेरा, आजाद पुत्र नादिरशाह निवासी भदेरा, ओमी पुत्र लालाराम सेन निवासी पुराना बैराड़, महेश पुत्र कच्चनराम सोनी निवासी वार्ड क्रमांक 4 बैराड़ को गिरफ्तार कर 915 रुपए नकदी व ताश की गड्डी जब्त की गई।
सिरसौद पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई करते हुए खूबत बाबा चौराहा से भरत जाटव, सबसुख जाटव, सोनेराम जाटव निवासी सिरसौद को 1090 व ताश की गड्डी सहित गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई में सिरसौद पुलिस ने खूबत बाबा का चबूतरा ग्राम सिरसौद से गजराज जाटव, सूरज जाटव सिरनाम जाटव निवासी सिरसौद को 960 रुपए व ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया। छर्च थाना पुलिस ने पटवरा के पास ग्राम छर्च से हार-जीत का दाव लगा रहे कल्यान, राकेश, रमेश कुशवाह निवासी छर्च को 565 रुपए व ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया।






Be First to Comment