खनियाधाना :– खनियाधाना तहसील के बामोर कला में भिंड भोपाल हाईवे पर पुलिस की 407 गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई बताया जा रहा है कि दतिया 29 बी बटालियन से भोपाल होली ड्यूटी करने जा रहे थे तभी बामोरकला के भिंड भोपाल हाईवे पर गड्ढे होने के कारण पुलिस की mp03 7507 टाटा 407 गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसमें बैठे एस ए ऍफ़ के जवान आरक्षक उत्तम चंद ए एस आई बलराम शाक्य आरक्षक मुमताज खान चालक बेताल बुरी तरह से घायल हो गए जिनको उपचार के लिए खनियाधाना स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया फिलहाल में खनियाधाना स्वास्थ्य केंद्र में चारों घायलों का उपचार किया जा रहा है जिसमें से 2 गंभीर रूप से घायल हैं






Be First to Comment