
शिवपुरी। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा रोको-टोको अभियान के अंतर्गत गांव-गांव जाकर कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिले के 402 ग्रामों में 22 हजार 119 लोगों को शपथ दिलाकर 21 हजार 709 मास्क तथा सेनेटाईजर का वितरण किया गया।
आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक ने बताया कि कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में विभाग के कर्मचारियों द्वारा रोको-टोको अभियान के तहत आदिवासी बस्ती, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिला, पुरूष एवं बच्चों को कोरोना से बचाव के उपाए बताए एवं आदिवासी भाईयों एवं बहनों को उन्ही की भाषा में एक-दूसरे से दो गज की दूरी पर रहने की समझाईस दी गई।
अभियान के तहत ग्रामीणों को बताया गया कि बाहर से आने पर या घर में रहने पर भी समय-समय पर हाथों को धोने से हम अपना एवं अपने परिवार का बचाव कर सकते है। हाथों को समय-समय पर धोने से अन्य बीमारियों को खतरा भी नहीं रहेगा। सभी लोग अपने एवं अपने परिवार सहित आस-पास के रिश्तेदारों को भी बचाव के उपाए बतायें। अधीक्षक, अधीक्षिकाओं द्वारा लोगों को किस प्रकार हाथ धोना चाहिए एवं मास्क लगाने का तरीका भी बताया गया तथा सहरिया जनजाति की भाषा में आदिवासी भाईयों एवं बहनों व बच्चों को कोरोना के बारे में बताया गया और उन्हें शपथ भी दिलाई गई। प्रत्येक ग्राम में बिना मास्क लगाये हुये लोगों को टोका गया तथा कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए मास्क वितरण कर मास्क लगाने की अपील की गई। अभियान के दौरान मास्क वितरण एवं सेनेटाईजर का वितरण भी किया गया।






Be First to Comment