बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर बाइक धकेलकर लाते समय बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
शिवपुरी। बामौरकलां में नमकीन का व्यापार करने वाले संजीव जैन के पुत्र सजल उर्फ छोटू जैन पर बाइक पर सवार होकर दो बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर उससे 40 हजार रूपए की लूट कर ली। घटना के बाद पीडि़त युवक थाने पहुंचा जहां पुलिस ने मामले में लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमशों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सजल उर्फ छोटू जैन निवासी बामौरकलां क्षेत्र में उधारी के रूपए वसूल कर लौट रहा था, लेकिन रास्त में सजल की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया जिससे वह बाइक को धकेलते हुए पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था तभी रास्ते में एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। जिनमें से एक बदमाश ने सजल पर कट्टा तान दिया जबकि दूसरे बदमाश ने उसका नोटों से भरा बैग मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली और वहां से भाग निकले। बैग में वसूली के 40 हजार रूपए रखे हुए थे। घटना के बाद सजल बाइक वहीं छोड़कर सीधा थाने पहुंचा और अपने साथ हुई वारदात की जानकारी पुलिस को दी।





Be First to Comment