Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी से नरवर जा रही बस पलटी, 40 घायल ! Shivpuri News

Bus Overturned in Shivpuri : शिवपुरी से नरवर जा रही बस पलटी, 40 घायल
शिवपुरी। शिवपुरी से नरवर की ओर जा रही एक यात्री बस सोमवार दोपहर सतनवाड़ा थाना इलाके में पलट गई। जिससे बस में सवार 40 यात्री घायल हो गए। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें सतनवाड़ा पुलिस ने जिला अस्पताल रवाना किया है। पुलिस ने बताया कि शिवपुरी से नरवर जा रही बस जैसे ही शिवपुरी-ग्वालियर फोरलेन से नरवर तिराहे की ओर मुड़ी, पीछे से आ रहे एक दूसरे वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार यात्रियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। इनमें से कुछ लोगों को मामूली चोट आई जिन्हें दूसरी बस से रवाना कर दिया, जबकि कुछ लोगों को ज्यादा चोट आने के चलते जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। हालांकि इस दौरान बड़ी लापरवाही देखने को मिली। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए न तो एंबुलेंस मिलीं और न ही उन्हें अस्पताल में स्ट्रेचर मुहैया कराया गया। ऐसे में घायलों को काफी परेशान होना पड़ा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!