Press "Enter" to skip to content

न एटीएम बदला न दी जानकारी, खाते से श्रीपत के निकल गए 40 हजार / Kolaras News

शिवपुरी। जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई इस ठगी का शिकार हो रहा है। मामला यहां तक होता तो ठीक था लेकिन अब तक एटीएम से भी ठगी होने लगी है। ऐसा ही एक मामला 22 फरवरी को सामने आया। यहां श्रीपति लक्ष्मी नरसिंह गौड़ पुत्र गोपाल कृष्ण निवासी कोलारस के एसबीआई बैंक खाते से किसी ने 40 हजार रुपए निकाल लिए। युवक के अनुसार उसके खाते से 10-10 हजार रुपए कर कुल 40 हजार रुपए की राशि निकाल ली गई। 

 


जब उन्होंने मोबाइल देखा तो रुपए निकाले जाने की जानकारी लगी जिस पर उन्होंने तुरंत बैंक में फोन लगाकर अकाउंट को लॉक लगवाया। वहीं श्रीपति का कहना था कि उनका न तो कार्ड बदला और न ही किसी प्रकार की जानकारी किसी को दी फिर रुपए कैसे निकल गए। श्रीपति ने एसपी राजेशसिंह, टीआई संजिय मिश्रा तथा बैंक मैनेजर को आवेदन देकर रुपए वापस दिलाए जाने की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!