Press "Enter" to skip to content

महिलाओं के खातों से निकाले 40 हजार, केस दर्ज / Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत ग्राम बेरखेड़ी में रहने वाली आदिवासी महिलाओं से रुपए निकालने की बात कहकर 40 हजार की धोखाधड़ी कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। 
रीना पत्नी कारे आदिवासी निवासी ग्राम बेरखेड़ी ने बताया कि 12 सितंबर को उनके गांव में एक युवक आया और सरकार द्वारा डाले गए खाते से रुपए देने की बात कही। इस पर महिलाओं ने अपना आधारकार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज दे दिए। जिस पर युवक ने कहा कि अभी तुम्हारे रुप्ए नहीं आए हैं और वह चला गया।  जब वह बैंक गए तो पता चला कि उनके खाते से 8 हजार रुपए की राशि निकाल ली गई है। इस तरह कुल चार महिलाओं से युवक ने धोखाधड़ी कर 40 हजार रुपए निकाल लिए। ठगे जाने के बाद महिला थाने पहुंची और मामले में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!