करैरा। करैरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने बलात्कार कर दिया। मामले की शिकायत पीड़िता ने करैरा थाने में की है। जहां पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
करैरा के ग्राम मेें रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह बीती रात अपने घर में सो रही थी तभी आरोेपित बनवाल रावत आया और घुर में घुस गया जहां उसने उसके साथ बलात्कार कर दिया। वहीं घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। महिला ने सुबह परिजनों को अपनेे साथ हुई घटना के बारे में बताया और थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई।




