
शिवपुरी। शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष शैलेन्द्र टेडिय़ा ने आज अपनी 40 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। घोषित कार्यकारिणी में मंडलम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री, वार्ड अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी आदि शामिल हैं। श्री टेडिय़ा ने कार्यकारिणी की घोषणा सुखसागर होटल में आयोजित कार्यक्रम में की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र टेडिय़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव की अनुशंसा से उन्होंने अपनी 40 सदस्यीय टीम की घोषणा की है ताकि संगठन का कार्य अच्छी तरह से संचालित हो सके। घोषित कार्यकारिणी में मंडलम अध्यक्ष पद पर श्यामसुंदर राठौर, मदन देशवारी और जयराम धाकड़, उपाध्यक्ष पद पर शंकर खटीक, वीरेन्द्र शिवहरे, आजाद पठान, अफसर खान, राजेन्द्र शिवहरे, महामंत्री पद पर निर्मला राठौर छोटे, खेमचंद मौर्य, मुकेश उदईया, साकिर खान, ओम जाटव, अब्दुल करीम कुर्रेशी, सचिव पद पर जसवंत कुशवाह, प्रचार मंत्री सुनील भोज और सुरेन्द्र शिवहरे का मनोनयन किया गया है। वार्ड अध्यक्षों में वार्ड क्रमांक 1 में अशोक त्यागी, 2 में विकास सैन, 4 में प्रमोद नामदेव, 5 में विवेक सिंह सिकरवार, 6 में तरूण सैन, 28 में विक्की पाठक, 29 में जीसान खान, 30 में सुनील खटीक, 31 में जगदीश शुक्ला, 32 में मुकेश राठौर, 33 में वसीत खान, 35 में पुरुषोत्तम जाटव, 36 में युसुफ खान, 37 में धनसिंह जाटव, 39 में घनश्याम मागर की नियुक्ति की गई है। सेक्टर प्रभारी के रूप में लक्ष्मण यादव, विशाल वर्मा, मोंटी सैन, मनीष सोलंकी, हरीश खटीक, विश्वविजय सिंह, हफीज खान, डॉ. अमर सिंह उदईया, विजय सिंह बाथम की नियुक्ति की गई है। सभी नियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा।






Be First to Comment