Press "Enter" to skip to content

भाजपा की जिला बैठक 4 अप्रैल को पोहरी में | Pohari News


केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन 
 

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी की बैठक लोकसभा प्रत्याशी मुरैना, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद नरेंद्रसिंह तोमर के मार्गदर्शन में दोपहर 12 बजे पोहरी में राधा कृष्ण वाटिका जल मंदिर रोड पर रखी गई है।
इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व राज्य मंत्री निगम मंडलों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री ,मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य, मंडी नगर पालिका नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष ,पार्षद, समस्त जनप्रतिनिधि एवं पोहरी विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व सभी मंडलों व मोर्चों के पदाधिकारी व कार्य समिति उपस्थित रहकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर का लोकसभा चुनाव के निमित्त मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे सभी कार्यकर्ता समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!