,

4 चरणों में चुनाव होगा MP की 29 लोकसभा सीटों पर: 7 मई को भोपाल,ग्वालियर में तो 13 मई को इंदौर,उज्जैन में होगी वोटिंग /मध्यप्रदेश

भोपाल

देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा। 4 जून को काउंटिंग होगी। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए 4 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीट, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 7 सीट, तीसरे चरण में 7 मई को 8 सीट और चौथे चरण में 13 मई को 8 सीटों पर वोटिंग होगी।

मध्यप्रदेश में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

MP में चार चरणों की वोटिंग: लोकसभा चुनाव 2024

MP में लोकसभा चुनाव का शेड्यूल

MP में लोकसभा चुनाव का शेड्यूल

MP में लोकसभा चुनाव का शेड्यूल

MP में लोकसभा चुनाव का शेड्यूल

शिवराज की सीट पर 7 मई, नकुलनाथ की सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग

पूर्व सीएम शिवराज सिंह विदिशा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनाव लड़ रहे हैं। इन सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी। छिंदवाड़ा में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। यहां से पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं।


संबंधित खबरें