Press "Enter" to skip to content

तीन दिन से लापता 4 साल के मासूम का जला हुआ शव मिला ! Bhopal News

4-year-old Varun not clue on third day, PC Sharma said- will not keep looking for anything

  • घर के पास ही पुलिस ने बरामद किया शव, मामले की जांच शुरू की 
  • भोपाल में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी दो किमी के दायरे में कर रहे थे सर्चिंग

भोपाल. तीन दिन से लापता 4 साल के मासूम का जला हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव घर के पास ही बरामद किया है। वरुण रविवार को घर के बाहर से गायब हो गया था, इसके बाद से पुलिस बच्चे को ढूंढ रही थी। इसके लिए पांच थानों की पुलिस लगाई गई थी। 
इसके पहले मंगलवार को सुबह जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा मंगलवार को सुबह कोलार के चीचली गांव पहुंचे। यहां वह अगवा किए गए 4 साल मासूम वरुण के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने वरुण के परिजनों को आश्वस्त किया था कि वरूण को ढूंढने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। उनके साथ मौजूद डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि पुलिस का पूरा अमला बच्चे की खोजबीन में गंभीरता से की जा रही है। 
इधर, शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार को इस मामले में पर घेरते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा- जब से कमलनाथ सरकार ने कार्यभार संभाला है, अपराधी गिरोह बनाकर बच्चों का अपहरण कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा है कि पिछले 6 महीने में प्रदेश में बच्चों के खिलाफ जितने भी अपराध हुए, उनमें 4% मामलों का ही निराकरण हुआ है। सरकार सो रही है, यह इसका प्रमाण है।
3 सितंबर को है जन्मदिन 
वरुण इकलौता बेटा है। वह 3 सितंबर 2019 को 4 साल का होकर 5वें वर्ष में प्रवेश करता। पिता विपिन बेटे की तलाश में जंगल-जंगल घूम रहे हैं। मां सुखवती मीना का रो-रोकर बुला हाल है। वह किसी से बात करने की स्थिति में नहीं है। उसकी नजर घर की चौखट पर ही टिकी है कि कब उनका लाड़ला वापस आकर उनके गले लगेगा।
बता दें कि रविवार को चीचली गांव में चॉकलेट लेने गए मासूम वरुण को अगवा कर लिया गया था। जिसका 48 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि पुलिस की पांच टीमें वरुण को ढूंढने में लगी हुई हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!