Press "Enter" to skip to content

जुआ खेलते हुए 4 आरोपियों को दबोचकर 95000 रू की नगदी की जप्त

शिवपुरी। थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को सूचना मिली कि पुरानी गल्ला मण्डी डोंगे बाबा के मंदिर के पास कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर से थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया, वहां पहुंचकर पाया पुरानी गल्ला मण्डी डोंगे बाबा के मंदिर के पास लाईट के उजाले में कुछ लोग हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें पुलिस टीम की मदद से चारों तरफ से घेराबंदी करके पकड़कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपने नाम यशवंत उर्फ आकाश पुत्र महावीर प्रसाद नगेले उम्र 34 साल निवासी राठौर मोहल्ला शिवपुरी, कमलेश पुत्र भगवानलाल नामदेव उम्र 40 साल निवासी कृष्णापुरम काॅलोनी, मोहर सिंह पुत्र भगवान सिंह यादव उम्र 40 साल निवासी शक्ति पुरम काॅलोनी खुड़ा, सम्मी बीलारवन पुत्र सेवाराम उम्र 38 साल निवासी पुरानी गल्ला मण्डी के पास शिवपुरी का होना बताया, जिनके कब्जे से 95000 रुपए की नगदी एवं एक ताश की गड्डी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, उनि. अरविंद छारी, आरक्षक शिवांशु यादव, दीपेन्द्र भदौरिया, शकील अवधेश भारद्वाज एवं आरक्षक टिंकू की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!