पिछोर। िपछोर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एसडीएम ने एक व्यापारी के गोदाम से भरकर जा रहा 4 लाख 60 हजार का पीडीएस का चावल जब्त किया है। यह चावल ट्रक में लोड होकर बेचने के लिए ले जाया रहा था, लेकिन प्रशासन को सूचना मिल गई और यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 270 कट्टे भी गेहूं के बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान व्यापारी के पास उक्त माल के संबंध में कोई दस्तावेज और रिकॉर्ड नहीं पाया गया। फिलहाल प्रशासन ने गोदाम को सील करने की कार्रवाई की है। मामले को लेकर एसडीएम उदयसिंह सिकरवार का कहना है कि पिदले कई दिनों से उन्हें सरकारी गेहूं व चावल सेल्समैनों द्वारा बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई कारते हुस टीम नगर की पुरानी गल्ला मंडी के पास िस्थत कृषि मंडी व्यापारी निर्मल कुमार गुप्ता के गोदाम सेपिर पहुंची जहां ट्रक में चावल भरकर ले जाया जा रहा था। इस संबंध में जब व्यापारी से दस्तावेज और रिकॉर्ड मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। यह चावल पीडीएस का बताया जा रहा है। वहीं इस कार्रवाई के दौरान मौके पर शासकीय वारदाना और लगभग 260 क्विंटल गेहूं सहित 7 क्विंटल मक्का भी अवैध रूप से बगैर रिकॉर्ड के रखी बरामद की गई।






Be First to Comment