गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने 4 दिन में दिए 4 मुद्दे, BJP ने इन्हें बाकी मुद्दों से बड़ा बना दिया
अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनाव अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। दूसरे फेज में वोटिंग को महज तीन दिन और हैं। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की ओर से उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले 11 दिनों से राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। पर इन 11 दिनों में गुजरात की राजनीति काफी बदल गई है। पहले 60 दिनों के चुनावी मुद्दे, रणनीति और नारे पीछे छूट गए। कांग्रेस ने 11 में से 4 दिन में बीजेपी को 4 बड़े ऐसे मुद्दे दे दिए, जिसे बीजेपी और मोदी ने लपक लिया। बीजेपी और मोदी ने इनसे 4 नए विवाद खड़े कर दिए।
Like this:
Like Loading...
Be First to Comment