Press "Enter" to skip to content

जिगना पुलिस ने 4 घन्टे में दबोचे कुएं से मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी

शैलेन्द्र बुन्देला, दतिया 
कुएं से चोरी हुई विधुत मोटर जिगना पुलिस ने चार घंटे में बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। 
19 अप्रेल को उदग्वां निवासी अवनीश

 शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा ने थाना जिगना पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध उदगंवा स्थित खेत पर बने कुए पर से पानी कि मोटर ,चेकबाल,पाईप कीमती 20000 रुपये चुरा कर ले जाने कि रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना जिगना में अपराध क्र.63/20 धारा 379 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
एसपी अमन सिंह राठौड़, एएसपी आर डी प्रजापति, SDOP धर्मेन्द्र तोमर द्वारा अज्ञात चोरों को अतिशीघ्र करने हेतु थाना जिगना पुलिस को निर्देशित किया गया था जिस पर जिगना पुलिस द्वारा मात्र 4 घंटे के अंदर तकनीकी के सहयोग से आरोपी अरविन्द्र पुत्र कैलाश यादव उम्र 27 साल निवासी उदगंवा तथा एक बाल  आरोपी को ग्राम उदगंवा से गिरफ्तार कर  आरोपियों के कब्जे से चोरी गयी मोटर,चेकबाल,पाईप, जप्त कर चोरी का खुलासा किया है ।
आरोपियों कि गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जिगना रविन्द्र शर्मा,सउनि महेश श्रीवास्तव,आर रविन्द्र ,दिलीप, बिरजेंद्र, धर्मेन्द्र,गिर्राज,संतोष,अरुण प्रताप कि मुख्य भूमिका रही ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!