
शिवपुरी। कोलारस पुलिस ने बीती रात्रि देहरदा तिराहे पर वाहन चैकिंग के दौरान बैलों से भरे दो ट्रक पकड़ लिए और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी बैलों को निर्र्दयीता पूर्र्वक भरकर मुरैना से बैतूल की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों मामलों में 11 घ,ड़,च,ज पशुक्रूता अधिनियम की धारा 1960 सििहत 6/5 मध्य प्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम, 166/192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि कोलारस पुलिस द्वारा देहरदा तिराहे पर वाहन चैकिंग की जा रही थी तभी ट्रक क्रमांक आरजे 02 जीए 6026 वहां से गुजरा जिसे पुलिस ने रोक लिया और ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 18 बैल निर्र्दयता पूर्वक भरे हुए थे। जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया और आरोपी सलीम खां निवासी भादस नगीना मेवाद हरियाणा और जाहुल खांन निवासी राजापुर पुनहाना मेवाद हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया वहीं ट्रक जप्त कर थाने में रख लिया। दूसरी कार्रवाई एबी रोड़ पर स्थित दीपा होटल के पास देहरदा पर की गर्ई। जिसमें ट्रक क्रमांक आरजे 02 जीए 6097 को जप्त कर उसमें भरे 17 बैलों को मुक्त कराया और आरोपी हारून पुत्र हिद्दू मुस्लमान निवासी खरखेड़ा, हमीरिका तिजारा अलवर राजस्थान, मो.इकरार पुत्र सत्तार मुसलमान निवासी राजपुर पुनहाना मेवाद हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह मुरैना से बैलों को भरकर बैतूल ले जा रहे थे।






Be First to Comment