
शहीदों की शहादत में 11वीं बार पैदल मशाल यात्रा 17 जून को
शिवपुरी- अमरशहीदों की स्मृतियों को सहेजने के लिए लगातार अमर शहीदों के बलिदान दिवस के अवसर पर समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पैदल मशाल यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में संस्था द्वारा 11वीं बार आगामी 17 जून को अमर शहीद वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर यह पैदल मशाल यात्रा नगर में निकाली जाएगी। जिसे लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहीदों की शहादत में निकाली जाने वाली रैली को सफल बनाने के लिए संत रैदास संस्था के अध्यक्ष डॉ.कपिल मौर्य, उपाध्यक्ष श्रीमती माया मौर्य, सचिव मनीषा वर्मा, उम्मेद झा, भूपेन्द्र विकल, सुल्तान शाक्य शिक्षक, रामलखन धाकड़ शिक्षक, डॉ.विजय निराला, जयहिंद मिशन संस्था के सह सचिव वासित अली, सचिव दुर्गेश गुप्ता, आदित्य शिवपुरी, एसडीओ अवधेश सक्सैना, मीडिया प्रभारी राजू यादव ग्वाल, रशीद खान, मणिकांत शर्मा, रैली प्रभारी लल्ला पहलवान आदि जुटे हुए है। बीपीएम जयहिंद मिशन के अध्यक्ष व्ही.एस.मौर्य एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्ष कपिल मौर्य व उपाध्यक्ष श्रीमती माया मौर्य द्वारा संयुक्त रूप से दी गई जानकारी में बताया कि अब तक दोनों ही संस्थाओं द्वारा करीब 4 हजार किलोमीटर की पैदल मशाल यात्रा विभिन्न स्थानों के लिए निकाली जा चुकी है जिसमें 11बार तात्याटोपे समाधि स्थल से झांसी के लिए, 12बार कर्नल गुरूबख्श ढिल्लन की स्मृति में, 5बार अमरशहीद पं.रामप्रसाद बिस्मिल स्मृति में, 11बार शिवपुरी से करैरा मंगल पाण्डे स्मृति में पैदल मशाल यात्रा निकाली जा चुकी है। इस पैदल मशाल यात्रा में चाहे बच्चे हो या जवान या आमजन कोई भी वह अपनी देश की मिट्टी के लिए शहीद हुए बलिदानियों की स्मृतियों को हमेशा अपने जेहन में समाए रखे और वह प्रेरणा ले कि ऐसे वीर बलिदानियों ने इस देश के लिए अपना सबकुछ गंवा कर हमें आजादी दिलाई है उन अमर शहीदों की स्मृतियों के लिए ही लगातार 11वर्षों से समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा पैदल मशाल यात्रा निकाली जाती है। इस बार यह 11वीं यात्रा है जो झांसी की वीरांगना लक्ष्मीबाई की 18 जून को आयोजित होने वाली जयंती के अवसर पर 17 जून को नगर शिवपुरी से पैदल यात्रा निकलेगी और 18 जून को झांसी पहुंचकर मशाल को समर्पित किया जाएगा। रैली के पूर्व 17 जून को प्रात: 8 बजे जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित आईटीबीपी, सीआरपीएफ व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी इस पैदल मशाल यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगें।






Be First to Comment