Press "Enter" to skip to content

राजस्थान: वसुंधरा सरकार मना रही 3 साल का जश्न, कांग्रेस मांग रही हिसाब

राजस्थान: वसुंधरा सरकार मना रही 3 साल का जश्न, कांग्रेस मांग रही हिसाब

राजस्थान की भाजपा सरकार की ओर से जहां सत्ता के तीन साल पूरा होने का जश्न मनाने की जोर शोर से तैयारी चल रही हैं वहीं कांग्रेस अब तक के कार्यकाल का हिसाब मांग रही है.
बता दें कि इसी महीने 13 तारीख को प्रदेश की भाजपा सरकार को तीन साल पूरे हो रहे हैं. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अगुवाई में भाजपा सरकार इस मौके पर जश्न मनाने जा रही है. सरकार की ओर से इस संबंध में होने वाले कार्यक्रमों के लिए मंत्री, सांसद और विधायकों समेत पार्टी के आला नेताओं को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है. हालांकि इसी बीच राजे सरकार के तीन साल के जश्न का सिलसिला सोमवार को ही बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ से विकास पखवाड़े के साथ शुरू भी हो गया.
राजे ने जश्न के लिए मंत्रियों को बांटी जिलेवार जिम्मेदारी:
मुख्यमंत्री राजे के निर्देश पर राज्य सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यों तथा केन्द्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और संसदीय सचिवों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को नामित किया गया है. राज्य सरकार द्वारा रविवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए.
कांग्रेस मांग रही हिसाब:
प्रदेश कांग्रेस भी सरकार के तीन साल पूरे होने विपक्ष की भूमिका में खुलकर सामने आ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हवाले से सोशल मीडिया पर सरकार से इन तीन सालों का हिसाब मांगा जा रहा है. उधर, गहलोत कहते हैं कि, ‘वसुंधरा राजे रिफाइनरी में इसलिए रोड़ा अटका रही है की कहीं इसका श्रेय मुझे नहीं मिल जाए, 40 हजार करोड़ के निवेश को पिछले 3 साल से अटका रखा है वो भी समीक्षा के नाम पर. अब तक रिफाइनरी का आधा काम हो चूका होता, लाखों युवाओं को रोजगार मिलता पर भाजपा की विकास विरोधी मानसिकता के चलते पूरा प्रदेश खामियाजा भुगत रहा है. ईश्वर मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि दे.’
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!