Press "Enter" to skip to content

सुशासन एक्सप्रेस में आग लगने से हड़कंप, 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

ग्वालियर| ग्वालियर में आज शाम रेलवे यार्ड पर खडी सुशासन एक्सप्रेस ट्रेन की एक जनरल बोगी में अचानक आग लग गयी जिसे बडी मशक्कत के बाद बुझाया गया। ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद रेल यातायात को लगभग एक घंटे के लिए रोक दिया गया।
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार सुशासन एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11111 सुबह ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यहां से ट्रेन को सफाई के लिए रेल यार्ड पर भेज दिया गया था। वहां शाम के समय ट्रेन की एक जनरल बोगी में आग लग गयी। इसकी सूचना रेलवे और पुलिस के अधिकारियों को दी गयी जिसके बाद दमकल वाहन बुलाए गए और दुर्घटनाग्रस्त बोगी को अलग कर लगभग तीन घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी की घटना में ट्रेन की बोगी पूरी तरह से जल गयी है। पुलिस और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों को खुलासा नहीं हो सका है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। वहीं झांसी के मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम) ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!