रायपुर। राजनांदगांव के दो कारोबारियों से 16 लाख रुपएकी ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस
गिरोह ने चार किलो नकली सोने की चेन थमाकर ठगी की थी। पुलिस ने इनके पास से
9 लाख 80 हजार रुपए नगद, करीब 4 किलो नकली सोने की चेन और 24 नग नकली सोने
के टुकड़े बरामद किए।
शनिवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस ने इस
राजस्थानी गिरोह के 3 सदस्यों को पेश किया। इन बदमाशों को मप्र और राजस्थान
के सीमावर्ती क्षेत्र से पकड़ा गया। एएसपी सिटी विजय अग्रवाल के मुताबिक
गिरोह के सदस्य मूलत: राजस्थान के जालौन, सिरोही जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने सेवाराम सोलंकी उर्फ बिनोवा (40), मोहन राठौर (38) और पवन राठौर
उर्फ पप्पू (38) को हिरासत में लिया।
आपको बता दें कि 7 अगस्त को
छुरिया, राजनांदगांव के कपड़ा व्यापारी ललित मेश्राम की दुकान पर तीनों ठग
पहुंचे और ललित को ये कहकर झांसे में लिया कि छुरिया-चिचोला मार्ग की खुदाई
के दौरान उन्हें 4 किलो सोने की माला मिली है, जिसे वे बेचना चाहते हैं।
ललित ने एक माला की सराफा कारोबारी भूपेश जैन से जांच कराई और संतुष्ट होकर
दोनों व्यापारियों ने 25 लाख रुपए में सौदा तय किया। 17 अगस्त को 16 लाख
लेकर ठगों ने नकली सोना थमा दिया।
करने के बाद आरोपी राजस्थान रवाना हो जाते थे। लेकिन पुलिस की सक्रियता की
भनक लगने पर तीनों मप्र के उज्जैन के जावरा चले गए थे। पुलिस ने इन्हें
जावरा से ही हिरासत में लिया।
पूछताछ में इन्होंने आंध्रप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र तथा मप्र के कई बड़े शहरों में इसी तरह से वारदात करना कबूल किया।
नागपुर से लाते थे चेन
पुलिस
की पूछताछ में इन ठगों ने बताया कि असली जैसा दिखने वाली सोने की चेन व
हार को वे इतवारी बाजार नागपुर से खरीदकर लाते थे और उसमें कुछ टुकड़े सोने
जोड़कर कारोबारियों को गड़ा खजाना मिलने का झांसा देकर ठगते थे।
फुटेज से मिला क्लू
दरअसल
पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर
आरोपियों की तस्वीरें मप्र, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भेजी थी। वहीं
आने-जाने वाले रास्तों की जांच शुरू की तो पता चला कि घुमंतू प्रवृत्ति का
ये गिरोह देवबलौदा व चरौदा में रह रहा है। पुलिस ने जब वहां दबिश दी तो ये
घर से गायब थे। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम ने मध्यप्रदेश के
ओंकारेश्वर, खंडवा, उज्जैन में छापेमारी की तो तीनों के बारे में अहम सुराग
हाथ लगा। इस पर पुलिस ने जावरा से तीनों को पकड़ा।





Be First to Comment