Press "Enter" to skip to content

आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की मौत, 3 गंभीर घायल

बदरवास
थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम अटलपुर में एक पेड़ के नीचे बैठे चार लोग
बिजली गिरने से दुर्घटना ग्रस्त हो गये हैं, जिसमें एक मासूम बच्ची की मौत
तथा तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार सुरेश पुत्र भूरा
प्रजापति तथा उसकी पत्नी सुमंत्राबाई अपनी पुत्री राधिका निवासी म्याना के
साथ पूरनखेड़ी में श्रादपक्ष के कार्यक्रम में सामिल होने जा रहे थे,
रास्ते में बारिश होने के कारण वह एक पेड़ के नीचे बैठ गये जहाँ एक ब्रध
रामभरोसा पुत्र रामलाल प्रजापति निवासी अटलपुर भी  बैठा था अचानक ही आकशिय
बिजली पेड़ पर गिरी जिससे मौके पर मौजूद सभी लोग अचेत अवस्था में जमीन पर
गिर पडे जिसमें एक ढाई साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को
उपचार के लिए बदरवास अस्पताल लाया गया है जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद कोलारस एसडीएम आरए प्रजापति, एसडीओपी सुजीतसिंह
भदौरिया तथा
बदरवास तहसीलदार प्रेमलता पाल घायलों की स्थती जानने अस्पताल पहुँची। घायल
सुरेश ने बताया की बिजली गिरने से हम सब अचेत हो गये थे और बहुत देर तक
घटना स्थल पर डले रहे बाद में ऐमबुलेंस मौके पर पहुँची जब हमें अस्पताल
लाया गया। विधायक पुत्र महेंद्रसिंह यादव भी घटना की खबर सुनते ही पीडित
परिवार के लोगों से मिलने के लिए मौके पर पहुँचे जहाँ पीडितों को दिलासा
दिलाई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!