Press "Enter" to skip to content

आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत

umria news 17 09 2017उमरिया। चंदिया थाना अंतर्गत बरम बाबा के पास आकाशीय
बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गम्भीर रुप से झुलस गए।
मृतक के नाम धीरज पिता बसोरी कोल उम्र 45 और भगवानदास पिता मिठाइ कोल
उम्र 45 वर्ष पता चले हैं।
घायलों को उपचार के लिए उमरिया के
अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें श्याम लाल पिता पल्लू उम्र 60,
बुधई कोल पिता झबरा उम्र 60, बैशाखू कोल पिता लबरा कोल उम्र 55, मिठ्ठू
पिता लबरा कोल उम्र 55, गणेश पिता भोले कोल उम्र 60 है। सभी निवासी ग्राम
बड़बार थाना चंदिया के हैं।
चरवाहे के साथ 22 भेड़ों की भी गई जान
मानपुर
जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत छपडोर के पचईं लाल गाडरी उम्र 60 वर्ष
भी आकाशीय बिजली का शिकार हो गया। वह भेड़ चराने जंगल गया था। उसके साथ 22
भेड़ा की भी मौत हो गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!