Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: नकली प्लाज्मा कांड में बचने का झांसा देकर ब्लड बैंक संचालक से 39 लाख की ठगी / Gwalior News

ग्वालियर। 17.01.2021 /  ग्वालियर नकली प्लाज्मा कांड के उजागर होने के बाद दहशत में आए शहर के पैथोलॉजिस्ट को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आड़ में ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें दो ठगों ने एक निजी पैथोलॉजी लैब के संचालक को परिवार सहित जेल जाने और लैब को हमेशा के लिए सील करने का खौफ दिखाकर उनसे सत्तर लाख रुपए की मांग की जैसे-तैसे मामला 39 लाख रुपए में तय हो गया।
खास बात यह है कि पैथोलॉजी लैब के संचालक के परिचित ने अपने इटावा में रहने वाले एक कथित दोस्त डा विवेक  चक्रवर्ती को बड़ा अधिकारी बताते हुए उसकी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय में गहरी पैठ बताई। जिसके कारण ग्वालियर के राज पाएगा रोड पर  संचालित करने वाले राधास्वामी ब्लड बैंक के संचालक कप्तान सिंह कुशवाहा झांसे में आ गए और 39लाख रुपए दे बैठे।
इसके बाद वे बेफिक्र होकर अपना कारोबार कर रहे थे। लेकिन इसी बीच 8 जनवरी को उनके यहां केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की और सौ बैग प्लाज्मा का  किताब नहीं देने पर उनके खिलाफ नोटिस जारी किया और लैब को भी सील कर दिया। तब उन्होंने इस मामले का खुलासा पुलिस के सामने किया।
अब पुलिस ने देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे साथी विवेक चक्रवर्ती को भी हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन नगदी का फिलहाल पता नहीं लगा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!