
शिवपुरी। शहर पर्यटन नगरी बनने के साथ साथ अब फिल्म नगरी भी बनता जा रहा है यहाँ बिगत कई महीनों से राजेश झा प्रोडक्शन द्वारा कई शॉर्ट फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है राजेश झा प्रोडक्शन की इन शॉर्ट फिल्मों को यूट्यूब के माध्यम से देश ही नहीं बल्कि दुनिया के 30 से ज्यादा देशों मैं पसंद किया जा रहा है इसी कड़ी मे दो माह पूर्व राजेश झा प्रोडक्शन द्वारा शॉर्ट फिल्म “सेक्शन 377” का निर्माण किया गया था जिसे यूट्यूब के माध्यम से 30 देशों के लगभग एक लाख से ज्यादा दर्शकों द्वारा देखा जा चुका है इस शॉर्ट फिल्म मैं शहर के ही युवा कलाकार चंदू राजावत, पल्केश चतुर्वेदी एबं शालू गोस्वामी द्वारा शानदार अभिनय किया गया है, निर्देशन शहर के युवा निर्देशक अर्जुन दुबे द्वारा किया गया है
राजेश झा प्रोडक्शन द्वारा जल्द ही वेब सीरीज “ब्लैक पोज़” के अन्य एपिसोड की शूटिंग शुरू की जा रही है जिसे वर्ल्ड के टॉप प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जायेगा,






Be First to Comment