Press "Enter" to skip to content

बजरंग दल ने धारा 370 हटाए जाने पर मनाया उत्साह, आतिशबाजी चलाकर किया मिष्ठान वितरण | Shivpuri News

शिवपुरी। हिन्दूवादी संगठन बजरंग दल द्वारा भी जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने पर उत्साह मनाया और शहर के माधवचौक पर पहुंचकर जोरदार जयकारे लगाए। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक व यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने बताया कि आज का दिन इतिहास में दर्ज होने वाला दिन है जिसके लिए बजरंग दल द्वारा भी समय-समय पर जम्मू-कश्मीर में लागू धारा 370 हटाने के लिए अनेकों संघर्ष, धरना प्रदर्शन एवं आन्दोलन किए गए, आज उसका परिणाम हमें केन्द्र की मोदी सरकार ने दिया है जहां जम्मू-कश्मीर ेसे धारा 370 हटाकर पूरे देश को एक संविधान में लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इस निर्णय से समूचे भारतवासियों में हर्ष की लहर व्याप्त है और इस उत्साह और उल्लास के बजरंग दल ने शहर के माधवचौक पर पहुंचकर आमजन के बीच पहले जोरदार आतिशबाजी चलाई फिर मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी को मनाई और लोगों को भी इस अवसर बधाईयां देकर भारत माता की जय, जय-जय श्रीराम के जोरदार नारों से शहर को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर अनेकों बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने मिष्ठान वितरण में भाग लिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!