Press "Enter" to skip to content

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने पर प्रदेश भर में जश्न; पूर्व विधायक ने कहा- गुमटी वालों को कश्मीर ले जाएंगे ! Bhopal News

  • ग्वालियर
  • पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह मम्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जश्न मनाया है
  • ग्वालियर में हाईकोर्ट में कश्मीर पर फैसले का ऐलान करने के बाद वकीलों ने जश्न मनाया 

भोपाल. गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 A हटाने और जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग प्रदेश बनाने का ऐलान किया। इसके बाद देश और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जश्न शुरू हो गया। लोग इस फैसले के स्वागत के लिए सड़कों पर उतर आए। 
लड्डू बांटकर दी बधाई  
मुरैना में भी मोदी सरकार के इस फैसले से भाजपा कार्यकर्ता खुश हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय हनुमान चौराहे पर धारा 370 हटाए जाने पर लड्डू बांटे और एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष केदार सिंह यादव, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। वहीं शिवपुरी के बैराड़ में युवाओं ने आतिशबाजी चला कर मनाई खुशी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!