Press "Enter" to skip to content

एसपी की नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी : 360 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को दबोचा | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा नशीले मादक पदार्थ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही 


360 ग्राम अफीम कीमती 43 हजार के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल ने समस्त थाना प्रभारियो को नशीले मादक पदार्थ रखने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ शक्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है जिसके परिणामस्वरूप  थाना फिजीकल  ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 43000 रूपये की अफीम के साथ एक आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

दिनांक 15.06.2019  को थाना फिजीकल पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खिन्नी नाका फक्कड कालोनी के पास आदिवासी छात्रावास के पास एक संधिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ लिये है सूचना पर से थाना फिजीकल की उनि दीप्ती तोमर व्दारा वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया विरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन मे उनि दीप्ती तोमर मय फोर्स के मुखविर के बताये स्थान पर पहुंची तो देखा वहां एक व्यक्ति खडा है जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा हमराह फोर्स की सहायता से घेराबंदी कर आरोपी को पकडा नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनू कुशवाह पुत्र रामजीलाल कुशवाह उम्र 24 साल निवासी टी व्ही टावर के नीचे आकाशवाणी के पास शिवपुरी की होना बताया जिसके पास से सफेद मादक पदार्थ स्मैक 360 ग्राम कीमती 43 हजार की जप्त कर आरोपी के खिलाफ एन डी पी एस की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!