
शिवपुरी पुलिस द्वारा 35300 रू का जुआ पकड़कर 8 को दबोचा
शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को दबोचकर उनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कमलागंज के पास मैदान में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं सूचना पर से थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान कमलागंज के पास मैदान में घेराबंदी कर आरोपी सद्याम पुत्र शहाबुद्धीन कुरेशी निवासी घोसीपुरा, गोलु उर्फ अरमान पुत्र अब्दुल कादर, अलीम पुत्र रहीश खाॅ, हेमंत पुत्र केदारीलाल, सुनील पुत्र रामदयाल खटीक निवासीगण सईसपुरा, इंतजाम पुत्र अन्नू खाॅ निवासी शंकरपुर, विक्की पुत्र रशीद खाॅन निवासी संजय काॅलोनी, हसीन पुत्र हबीब खाॅन निवासी शिवपुरी के कब्जे से 1 ताश की गड्डी एवं 35300 रू की नगदी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।






Be First to Comment