शिवपुरी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता रानी की 351 चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया यह चुनरी यात्रा कोलारस नगर के जगतपुर से होकर ए बी रोड, एप्रोच रोड, सदर बाजार होते हुए शीतला माता तक निकाली गई इस चुनरी यात्रा में समस्त भक्तगणओं ने मिलकर इस चुनरी यात्रा का भव्य आयोजन किया गया इस चुनरी यात्रा में जगह -जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया जाता है और अधिक से अधिक संख्या में चुनरी यात्रा में शामिल होते हैं यह चुनरी यात्रा नवरात्रि के चौथे दिन निकाली जाती है और इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं और माता रानी के दरबार में पहुचंते हैं। कोलारस नगर के नप अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने माता रानी की चुनरी यात्रा में शामिल होकर माता रानी के रथ पर पहुंच कर माता रानी के चरणों में श्रीफल भेंट कर पूजा अर्चना की। इस चुनरी यात्रा में शीतला माता समिति के समस्त भक्तगण एवं नगर एवं क्षेत्र के के गणमान्य लोग मौजूद रहे।



