ग्वालियर। 13.01.2021 / ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क इलाके में एसटीएफ ने नकली नोट का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो दो हजार के 175 नोट यानी साढे तीन लाख रुपए की रकम बरामद की गई है ।मूलता का रहने वाला यह युवक आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है पिछले साल भी इस पर नकली नोट चलाने का एक प्रकरण दर्ज हुआ था ।इसके अलावा उस पर आठ अन्य मामले भी चल रहे हैं।
एसटीएफ ने युवक को गुरुवार की शाम गिरफ्तार किया है। फिलहाल एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर रही है लेकिन यह पता नहीं चला है कि यह नोट कैसे तैयार किए जाते थे कलर फोटोकॉपियर से नोटों को निकाला जाता था अथवा नेपाल और पाकिस्तान के जरिए आने वाली फेक करंसी से इसका ताल्लुक है। एसटीएफ ने इतना जरूर बताया है कि पकड़े गए युवक के साथ कुछ अन्य लोग भी इस रैकेट में शामिल है जिन की खोजबीन की जा रही है यह सभी नोट दो दो हजार की शक्ल में बरामद किए गए हैं।






Be First to Comment