Press "Enter" to skip to content

स्मैक : 35000 रुपये कीमती 3.54 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी दबोचा | Karera News

अवैध रूप से मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के विरूद्ध शिवपुरी पुलिस की कार्यवाही

35000 रूपये कीमती 3.54 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन  में जिला शिवपुरी अवैध रूप से मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

दिनाँक 10.06.2019 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि करैरा में किले की सीढ़ियों के पास के पास  एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है जिसके पास मादक पदार्थ (स्मैक) है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करेरा श्री राकेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिस दी तो किले की सीढ़ियों के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देखकर वहाँ से जाने लगा जिसे टीम की मदद से रोककर नियमानुसार तलाशी की गयी तो उक्त व्यक्ति के पास से 3.54 ग्राम सफेद पाउडर स्मैक मिली, जिसकी कीमत 35000 रूपये है।

उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम राजीव दुबे पुत्र बालकृष्ण दुबे उम्र 33 साल निवासी घरयाली मोहल्ला  करेरा का होना बताया। अपराध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत होने से मादक पदार्थ (स्मैक) को मौके पर विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण घटनाक्रम से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम के द्वारा की गयी कार्यवाही की प्रशंसा की गयी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!