Press "Enter" to skip to content

नशे के लिए रुपए मांगने को लेकर मां से झगड़ा करने के बाद 350 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी

ग्वालियर। नशे के लिए रुपए मांगने को लेकर मां से झगड़ा
करने के बाद घर से निकला इकलौता बेटा एक्टिवा लेकर किले के सुसाइड प्वॉइंट
पर पहुंच गया। यहां पहुंचकर युवक ने एक्टिवा को तेज रफ्तार में दौड़ाकर
करीब 350 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। चंद सेकंड में ही एक्टिवा सहित
युवक हवा में लहराते हुए नजर आए और जमीन पर गिरते ही युवक की मौत हो गई।
एक्टिवा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
किले की तलहटी में रहने
वालों की नजर हवा में लहराते हुए युवक व काले रंग की एक्टिवा पर पड़ी तो
लोगों ने समझा कि कोई किले से स्टंट कर रहा है। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने
मर्ग कायम कर खुदकशी के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
रविवार
सुबह करीब 11 बजे क्षेत्र के लोगों ने बहोड़ापुर थाना पुलिस को सूचना दी कि
किले के सुसाइड प्वॉइंट से गाड़ी सहित कूदकर युवक ने खुदकुशी कर ली है।
सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना टीआई राघवेंद्र सिंह तोमर मौके पर पहुंच गए।
पुलिस को उरवाई गेट पर बिजली घर के पास किले की तलहटी में एक युवक का शव
पड़ा मिला। शव के पास ही क्षतिग्रस्त काले रंग की एक्टिवा पड़ी थी। घटनास्थल
देखकर ही पुलिस अधिकारियों को सीन समझ में आ गया था कि युवक ने एक्टिवा
सहित किले से कूदकर जान दी है।
आधार कार्ड से हुई पहचान
मृतक
युवक की पहचान करने के लिए पुलिस ने उसकी जेबों को टटोला तो एक आधार कार्ड
मिला। मृतक युवक का नाम वीरेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह सिसौदिया उम्र
20 वर्ष निवासी विनय नगर के रूप में हुई। आधार कार्ड के पते पर पुलिस ने
100 डायल को भेजकर मृतक के परिजनों को सूचना दी।
पुलिस को घर पर मृतक की मां व छोटी बहन मिली
आधार
कार्ड पर लिखे पते पर पहुंचने पर पुलिस को मृतक युवक की मां सीमा व छोटी
बहन मिली। मां ने पुलिस को बताया कि 1 घंटे पहले ही वीरेंद्र पैसों के लिए
झगड़ कर घर से धमकी देकर निकला था कि अब उसकी लाश ही घर आएगी। वीरेंद्र के
घर से निकलने के बाद उसकी तलाश कर रहे दोस्त सबसे पहले मौके पर पहुंचे।
दोस्तों
ने ही युवक के शव की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में की। पुलिस ने बताया
कि मृतक का पिता कारपेंटर है और काम करने के लिए भतीजे के साथ भिंड गया है।
बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!