घर से सोने चांदी के आभूषण सहित 35 हजार के माल की चोरी | Shivpuri News


शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में विजयपुरम कॉलोनी में गिर्राज शर्मा ऐंचवाड़ा के मकान में रहने वाले फरियादी अविनाश शर्मा पुत्र मूलेश्वर शर्मा के घर से कोई अज्ञात चोर 35 हजार रूपए मूल्य का सामान ले गया है जिसमें सोने और चांदी के जेवरात शामिल हैं। चोरी गए आभूषणों मे एक जोड़े सोने के झुमकी, सोने का बेंदा, अंगूठी और चांदी के आभूषण शामिल हैं। फरियादी अविनाश शर्मा ने कोतवाली में लिखाई अपनी रिपोर्ट में बताया कि चोरी की उक्त वारदात 24 जून को शाम 4:30 की है जब कोई अज्ञात चोर उनकी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे आभूषण चुरा ले गया।