
शिवपुरी। पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम देवगढ़ के निकट गणेश विसर्जन कर लौट रहे श्रद्घालुओं से भरी एक ट्रॉली मंगलवार की रात 8 बजे पलट गई। इस ट्रॉली में सवार सभी 35 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 1 घायल राहुल (15) पुत्र कोमल रजक निवासी देवगढ़ ने दम तोड़ दिया है। 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पिछोर, करैरा सहित आसपास के इलाकों से एक साथ चार 108 एंबुलेंस मौके पर भेजी गई, जिन्होंने घायलों का पहले घटनास्थल पर उपचार किया। इसके बाद वहां से लाकर पिछोर के अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां लोगों का इलाज किया जा रहा है। गंभीर घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि ग्राम देवगढ़ के ग्रामीण गणेश महोत्सव मनाने के बाद जब प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ। बीते साल पोहरी इलाके में विसर्जन के दौरान कुछ ग्रामीण घायल हो गए थे, उन्हें करंट लग गया था। अखिलेश (14) पुत्र कोमल रजक, शिवदयाल (6) पुत्र मोती रजक, सतीश (19) पुत्र वीरेंद्र रजक, मदन (14) पुत्र श्रीलाल, सेवाराम (52) पुत्र बिकवा, विशाल (14) पुत्र बधाी लाल, छोटू (16) पुत्र नेवालाल, सुमित्रा (30) पत्नी गोपाल रजक, शिवानी (8) गोपाल, सलोनी (5) पुत्री गोपाल, साहिल (3) पुत्र गोपाल, सुवेद्र (6) पुत्र श्रीलाल, सौरव (5) पुत्र दशरथ, बधाी लाल (9), बरसा (12) पुत्री श्रीपत अधिक घायल हैं। ग्राम पंचायत देवगढ़ के पास बदरखा मार्ग पर करारखेड़ा के पास यह हादसा हुआ। यह लोग गणेश मूर्तियों का विसर्जन कर लौट रहे थे, तभी मोड़ पर ट्रॉली पलट गई।






Be First to Comment